Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जलवा जारी

निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं।

31 Jul 2023

बॉक्स ऑफिस पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जलवा जारी

बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 29 जुलाई को जबरदस्त कमाई की। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ का कलेक्शन किया है।

निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, यह संख्या उम्मीद से कम थी, फिर भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार को अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 46 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के ओवरऑल रिस्पॉन्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते कमाई का आंकड़ा और बढ़ेगा। फिल्म का बजट 160 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के जरिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशन में लौट आए हैं। ‘गली ब्वॉय’ के बाद आलिया और रणवीर एक बार फिर फैमिली ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आलिया ने बंगाली लड़की और रणवीर ने पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News